Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने निर्देश दिए कि पौधारोपण के लिए मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाए. सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करें.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने निर्देश दिए कि पौधारोपण के लिए मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाए, सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करें. जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया.
बैठक में उन्होंने लेकर सभी विभागीय अधिकारियों से सरकार की योजनाओं, संपर्क पोर्टल, विकास कार्यों और बजट घोषणाओं के बारे में चर्चा की. बैठक में मौसमी बीमारियों, एंटी लार्वा गतिविधियों, जल नमूनीकरण, पीएम आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, कुसुम योजना घटक ए, मानसून पूर्व मरम्मत कार्य, पंच गौरव सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुईं.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएं. सभी कार्यों को विहित समय में किया जाएं, किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी न हो. उन्होंने यह भी कहा कि सभी पोर्टल पर डाटा को नियमानुसार अद्यतन करें.
सम्पर्क पोर्टल के सभी प्रकरणों को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए. उप वन संरक्षण हरिकिशन सारस्वत ने हरियालो राजस्थान के मद्देनजर सभी अधिकारियों से पौधारोपण के लिए मानसून पूर्व गड्ढे खोदने को लेकर समीक्षा की.
उन्होंने कहा कि गड्ढे मानकों के अनुरूप खोदे जाए. यदि किसी भी प्रकार की परेशानी आए तो वन विभाग सदैव सहायता करने के लिए तत्पर है. उन्होंने पौधारोपण हेतु आवश्यक बिंदुओं से सभी को अवगत करवाया.
वहीं दूसरे मामले में प्रतापगढ़ के चतरिया खेड़ी गांव में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान नारायण रेदास के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का भरण-पोषण खेती-बाड़ी के जरिए करता था.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी. सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा.
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है. मृतक के जीजा राजीव ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. नारायण रेदास के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा सात संतानें हैं, जिनमें छह पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!