Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में किसान अब अपनी फसलों की सार संभाल में जुट गए हैं. ऐसे में अब किसानों को सबसे ज़्यादा जरूरत खाद की पड़ रही है. यूरिया की मांग बढ़ने से जिले की सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान में बारिश रुकने के साथ ही प्रतापगढ़ जिले में किसान अब अपनी फसलों की सार संभाल में जुट गए हैं. खेतों में खरपतवार नष्ट करने के साथ ही फसलों पर दवाइयों के छिड़काव में भी जुटे हैं. ऐसे में अब किसानों को सबसे ज़्यादा जरूरत खाद की पड़ रही है.
यूरिया की मांग बढ़ने से जिले की सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है. प्रतापगढ़ की क्रय विक्रय सहकारी समिति पर खाद के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. समिति प्रभारी परमेश गुर्जर ने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक समिति को केवल 300 मीट्रिक टन यूरिया खाद प्राप्त हुआ है.
इस सीमित मात्रा के चलते फिलहाल किसानों को उनके आधार कार्ड के आधार पर केवल दो-दो कट्टे खाद वितरित किए जा रहे हैं. जिले के धरियावद, अरनोद, पीपलखूंट क्षेत्र में सहकारी समितियों में खाद नहीं आने के चलते यहां के किसान भी खाद के लिए प्रतापगढ़ सरकारी समिति पहुंचे.
प्रतापगढ़ क्रय विक्रय सरकारी समिति पर खाद के आने की सूचना के साथ ही भारी तादाद में महिला और पुरुष किसान खाद लेने के लिए उमड़ पड़े. भारी पेड़ को देखते हुए समिति पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाति का भी सहारा लेना पड़ा.
गुर्जर ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति की ओर से अतिरिक्त खाद की डिमांड भेज दी गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नया स्टॉक प्राप्त होने पर सभी किसानों को आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी.
खाद वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समिति ने आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है. किसान इस व्यवस्था से संतुष्ट तो हैं, लेकिन खाद की कमी को लेकर चिंतित भी दिखाई दिए. उनका कहना है कि बारिश समय पर हुई है, लेकिन खाद समय पर नहीं मिली तो फसल पर असर पड़ सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!