माही बांध के 10 गेट खुले, पीपलखूंट की खूबसूरती देखने लायक

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते देर रात माही बांध के 10 गेट खोले गए, जिससे नदी में जबरदस्त जलस्तर बढ़ गया.

माही बांध के 10 गेट खुले, पीपलखूंट की खूबसूरती देखने लायक
Image Credit: Pratapgarh NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Pratapgarh News : माही बांध के गेट खुलते ही पीपलखूंट स्थित माही नदी में तेज रफ्तार से जलधारा बहने लगी और पानी का बहाव गुजरात की ओर बढ़ते हुए समुद्र तक पहुंच गया. पीपलखूंट क्षेत्र में माही पुल से बहती प्रचंड जलराशि का दृश्य बेहद मनमोहक रहा.

पुल पर खड़े लोग नदी के उफान को निहारते रहे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिय. तेज धाराओं से उठती लहरें देखने वालों को रोमांचित करती रहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मौसम में माही नदी का यह अद्भुत नजारा वर्षों तक यादगार बन जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों और निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है. प्राकृतिक सौंदर्य और जलशक्ति का यह अद्भुत संगम पीपलखूंट क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आपको बता दें कि पीपलखूंट में फैला माही बैक वॉटर इन दोनों बहुत ही खूबसूरत हो गया है.

माही नदी पर बने बांध के कारण के चलते बैक वॉटर के कई गांवों के ऊंचे हिस्से छोटे छोटे टाबू जैसे दिखते हैं. जो चारों तरफ से पानी से घिरे रहते हैं. हरे भरे ये टापू सुबह हो या शाम बेहद मनमोहक दिखायी देते हैं. यहां के किसान पारंपरिक खेती करते हैं

ये ही नहीं ये बैक वॉटर मछली पालन और जल आधारित गतिविधियों के लिए भी प्रयोग होता है. जो स्थानीय लोगों के आय का साधन है. फोटोग्राफी करने के शौकीन हैं और प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते हैं तो ये खूबसूरती नंवबर तक निहार सकते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More