&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए साढ़े 3 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, पुलिस इससे पूछताछ में जुटी है.
हतुनिया थाना अधिकारी इंद्रजीत परमार ने बताया कि जिले में एसपी बी आदित्य के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ मंदसौर रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम मध्य प्रदेश के रतलाम का रहने वाला नानूराम रेगर बताया.
पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई जिसकी कीमत साढ़े 3 लाख रुपए थी. पुलिस ने इसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी तस्कर से अब यह पता लग रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाया था और किसको सप्लाई करने जा रहा था.
पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
प्रतापगढ़ में पकड़ा गया 33 लाख की अफीम संग डोडा चूरा, गाड़ी छोड़कर भागा तस्कर
Pratapgarh News: जिले में छोटीसादड़ी पुलिस ने 33 लाख रुपये के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में बीते 4 महीने से फरार चल रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.
छोटीसादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि 4 महीने पहले 16 मार्च को छोटी सादड़ी थाना पुलिस की टीम गश्त करते हुए गाडरियावास गांव के निकट पहुंची तभी गांव की ओर से एक बाइक आई हुई दिखाई दी. सामने पुलिस टीम को देखकर बाइक चालक ने तुरंत बाइक मोड़ी और भाग निकला. इस दौरान पीछे आ रही एक इको गाड़ी के चालक को भी उसने भागने का इशारा किया. जिस पर इको वाहन चालक भी अपने वाहन को मोड़कर भगा ले गया.
पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर इको चालक एक स्थान पर गाड़ी को खड़ा कर भाग निकला. गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 222 किलो 870 ग्राम अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था, जिसकी कीमत 33 लाख रुपए थी. इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अफीम डोडा चूरा और तस्करी के काम में ली जा रही बाइक को जब्त कर लिया. इस मामले में तभी से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!