प्रतापगढ़ में निजी विद्यालय की मनमानी पर भड़के अभिभावक, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में एक निजी विद्यालय की मनमानी को लेकर अभिभावक एवं उसके परिवार के सदस्यों ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

प्रतापगढ़ में निजी विद्यालय की मनमानी पर भड़के अभिभावक, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक निजी विद्यालय की मनमानी को लेकर अभिभावक एवं उसके परिवार के सदस्यों ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विद्यालय प्रबंधन पर स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं देने और अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाया है.

साथ ही स्टेशनरी सहित अन्य सामान को निर्धारित दुकान से खरीदने का दबाव बनाए जाने की बात कही है. वरमंडल निवासी दशरथ सिंह ने बताया कि उसके परिवार के तीन बच्चे शहर के एक निजी विद्यालय में बीते 2 साल से पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन विद्यालय में पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं होने और फीस ज्यादा होने से वह परेशान थे.

Add Zee News as a Preferred Source

विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनमानी करते हुए निर्धारित दुकानों से ही स्टेशनरी, ड्रेस आदि खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है और उनकी कीमत भी अधिक वसूल की जाती है. ऐसे हालात में वह अपने बच्चों को इस स्कूल से निकलवाना चाहता हैं, लेकिन विद्यालय प्रबंधन स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है और फीस वसूलने का दबाव बना रहा है.

इसके कारण बच्चों का दूसरे विद्यालय में प्रवेश नहीं हो रहा है और उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है. इसको लेकर आज वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपखंड अधिकारी के पास पहुंचा और कलेक्टर के नाम इस निजी शिक्षण संस्थान पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में स्थानांतरण प्रमाण पत्र जल्द जारी करवाने की भी मांग की गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.