&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के पारसोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई. यह घटना उस समय की है जब युवती अपने प्रेमी के साथ जा रही थी. इस दौरान कुछ परिचितों ने दोनों को साथ देख लिया और उनका पीछा करने लगे, उस दौरान प्रेमी युगल पीछा छुड़ाने के प्रयास में अचानक वाहन हादसे का शिकार हो गया. जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.
सड़क हादसा, युवती की मौत
घटना के बाद प्रेमी और परिचित युवती को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पारसोला थाना अधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि हादसे के समय युवती के परिजन रामदेवरा दर्शन के लिए गए हुए थे, जिस कारण वह अपने परिचित के घर पर रुकी हुई थी. हादसे की सूचना पर पारसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग मुंगाना चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
मामले की जांच
इधर, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए बांसवाड़ा से एफएसएल टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा वास्तव में पीछा करने से बचने के दौरान हुआ या इसके पीछे कोई और कारण है. इधर घटना के बाद नाथ समाज में आक्रोश का माहौल है. समाज के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नाथ ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ेंRajasthan News और पाएंPratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!