Pratapgarh News: अचानक फेल हो गए रोडवेज बस के ब्रेक, खाई में जा गिरी और फिर...

Pratapgarh News: राजस्थान में प्रतापगढ़ डिपो की यह खटारा बस चित्तौड़गढ़ से प्रतापगढ़ की और आ रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर भूतियावाड घाटे के निकट अचानक इस बस के ब्रेक फेल हो गए और यह घाट क्षेत्र में रिवर्स उतर गई और खाई में जा गिरी. हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई.

Pratapgarh News: अचानक फेल हो गए रोडवेज बस के ब्रेक, खाई में जा गिरी और फिर...
Image Credit: pratapharh

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई. ब्रेक फेल होने के बाद खाई में गिरी इस बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से प्रतापगढ़ लाया गया. मामूली रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ.

दरअसल प्रतापगढ़ डिपो की यह खटारा बस चित्तौड़गढ़ से प्रतापगढ़ की और आ रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर भूतियावाड घाटे के निकट अचानक इस बस के ब्रेक फेल हो गए और यह घाट क्षेत्र में रिवर्स उतर गई और खाई में जा गिरी. हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई, गनीमत रही बस की गति ज्यादा नहीं थी और वह पलटी भी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

Add Zee News as a Preferred Source

बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, हादसे में पांच यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं. सूचना पर आसपास के ग्रामीण और धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से प्रतापगढ़ लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.


पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर

Pratapgarh में अरेस्ट हुआ 'अरबाज खान', अवैध हथियार मामले में था फरार
Pratapgarh News: जिले की हथुनिया थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार मामले में फरार चल रहे आरोपी अरबाज खान निवासी हथुनिया को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ प्रकरण आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज था. पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त को थाना अधिकारी हथुनिया मय जाब्ता गश्त पर थे.

इसी दौरान हथुनिया गांव का रहने वाला सलमान खान पठान पुलिस को देखकर घबरा गया और एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मौके पर फेंककर भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने हथियार जब्त कर सलमान के खिलाफ केस दर्ज किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में अरबाज खान भी शामिल था. आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बच रहा था. लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे भी धर दबोचा.

पुलिस का कहना है कि आरोपी अरबाज के खिलाफ अपराध प्रमाणित होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. जिले में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.