Pratapgarh News: कुख्यात तस्कर कमल राणा का सहयोगी चिमनाराम जाट अरेस्ट, 15 से ज्यादा केस हैं दर्ज

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी पुलिस ने तस्कर कमल राणा के सहयोगी चिमनाराम जाट को गिरफ्तार किया है. उस पर 15 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. दूसरी तरफ जिले में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए प्रतापगढ़ जिले में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान चलाया जा रहा है.  
 

Pratapgarh News: कुख्यात तस्कर कमल राणा का सहयोगी चिमनाराम जाट अरेस्ट, 15 से ज्यादा केस हैं दर्ज
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: जिले की छोटी सादड़ी पुलिस ने कुख्यात तस्कर कमल राणा के सहयोगी हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस पर प्रदेश के विभिन्न थानों में 15 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज है. प्रतापगढ़ पुलिस का वांछित यह बदमाश 3 सालों से मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार चल रहा था.

छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि 3 साल पहले 19 जुलाई 2022 को छोटी सादड़ी थाना पुलिस द्वारा करणपुर खुर्द गांव के निकट नाकाबंदी की जा रही थी. इस दौरान दो बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 46 कट्टो में भरा 830 किलो 500 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया था, जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये थी.

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले में पुलिस ने बाड़मेर के बायतु निवासी कौशलाराम जाट और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था लेकिन इनका मुख्य सहयोगी बाड़मेर के चौहटन का रहने वाला चिमनाराम जाट फरार चल रहा था. थाना अधिकारी ने बताया कि चिमनाराम कुख्यात तस्कर कमल राणा का सहयोगी है और इस पर हत्या का प्रयास, पुलिस पर फायरिंग, अपहरण, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित 15 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह हार्डकोर अपराधी छोटी सादड़ी और रठांजना थाना पुलिस का भी वांछित है. एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में आज इसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए बाड़मेर जिला जेल से गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जाएगी.

पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
Pratapgarh News: FST प्लांट लूटकांड का पर्दाफाश, ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में एफएसटी प्लांट पर हुई लूट की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने जिलेभर में ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल निकालने की करीब 70 वारदातें स्वीकार की हैं.

प्रतापगढ़ जिले में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छोटीसादड़ी पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. राजुखेड़ा एफएसटी प्लांट में हुई लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने ना केवल लूट की वारदात को स्वीकार किया, बल्कि जिले के विभिन्न गांवों में ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल चोरी करने की कई घटनाओं का भी खुलासा किया.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.