बिना नींव के पानी में तैरता शिव मंदिर! 4 महीने जल समाधि में रहता है शिवलिंग

Pratapgarh Shiv temple: मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा से सटे प्रतापगढ़ जिले के निनोर ग्राम स्थित नेनशुख तालाब के बीच बना शिव मंदिर अपने आप में अद्वितीय है. एक शिवभक्त तांत्रिक ने सिद्धि के बल पर उत्तर भारत से उड़ाकर निनोर के नेनशुख तालाब में स्थापित किया था.

बिना नींव के पानी में तैरता शिव मंदिर! 4 महीने जल समाधि में रहता है शिवलिंग
Image Credit: Pratapgarh Shiv temple

Pratapgarh Shiv temple: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मालवा-कांठल क्षेत्र का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर, जिसकी कहानियां सुनकर श्रद्धालु ही नहीं बल्कि सैलानी भी विस्मित हो जाते हैं. यह मंदिर न केवल भगवान शिव और भक्त के अटूट प्रेम का प्रतीक है, बल्कि स्थापत्य और इतिहास का अद्भुत चमत्कार भी माना जाता है.

मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा से सटे प्रतापगढ़ जिले के निनोर ग्राम स्थित नेनशुख तालाब के बीच बना शिव मंदिर अपने आप में अद्वितीय है. कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में एक शिवभक्त तांत्रिक ने सिद्धि के बल पर पत्थरों से बने इस मंदिर को उत्तर भारत से उड़ाकर निनोर के नेनशुख तालाब में स्थापित किया था. आश्चर्यजनक बात यह है कि यह मंदिर बिना नींव के पानी के बीच स्थित है.

Add Zee News as a Preferred Source

बरसात के दिनों में जब तालाब लबालब भर जाता है, तब चार माह तक मंदिर का शिवलिंग पूरी तरह जल समाधि में चला जाता है. यही कारण है कि यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए रोमांच और आस्था का केंद्र बना हुआ है. तालाब का ऐतिहासिक महत्व भी कम नहीं है. निनोर के शिक्षक हेमंत सेन बताते हैं कि यह तालाब महाभारत उत्तरकालीन नैनावती नगरी के लिए प्रमुख जल स्रोत रहा है.

इसकी पाल पर 1658 में धर्मत के युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले रतलाम नगर के संस्थापक महाराजा रतन सिंह राठौड़ की रानियों ने सतीत्व का पालन किया था, जिनकी स्मृति में आज भी छत्रियां बनी हुई हैं. नेनशुख तालाब की पाल पर प्राचीन नवग्रह मंदिर, हनुमान मंदिर और विभिन्न कुलदेवताओं के छोटे मंदिर भी स्थित हैं.

तालाब के काले पत्थरों से बने प्राचीन घाट दर्शनीय हैं. वर्षभर खिले रहने वाले कमल पुष्प और यहां ठहरने वाले हजारों देशी-विदेशी पक्षी तालाब को रमणीय पर्यटन स्थल बनाते हैं. यह शिव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इतिहास, प्रकृति और रहस्य का अद्वितीय संगम भी है. श्रद्धालु मानते हैं कि यहां आने से हर मनोकामना पूरी होती है और शिवभक्ति का दिव्य अनुभव प्राप्त होता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More