Pratapgarh News: दुकान की शटर पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ने से युवक घायल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक मंजर

Pratapgarh News: छोटीसादड़ी नगर के हिंदू धर्मशाला के पास एक बड़ा हादसा सामने आया. एक अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक दुकान की शटर पर चढ़ गया. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Pratapgarh News: दुकान की शटर पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ने से युवक घायल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक मंजर

Pratapgarh News: छोटीसादड़ी नगर के हिंदू धर्मशाला के पास एक बड़ा हादसा सामने आया. एक अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक दुकान की शटर पर चढ़ गया. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अन्यत्र रेफर कर दिया गया.

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के भयावह दृश्य कैद हैं. जानकारी के अनुसार यह घटना तीन दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब तेजी से चर्चा में है.  वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर अचानक एक दुकान की शटर पर जा चढ़ा.

उसी दौरान दुकान के पास बैठा एक युवक इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया. इस घटना के संबंध में अब पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दूसरे हादसे में प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. यह दर्दनाक दुर्घटना मानागांव जीएसएस के सामने हुई, जहां एक कार और डीजल टैंकर की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने बताया कि टक्कर के बाद कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो गए.  दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news