&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अरनोद में पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मैगजीन के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने इस बदमाश की बाइक को भी जप्त किया है.
अरनोद थाना अधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि जिले में एसपी बी आदित्य के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अरनोद रतलाम रोड पर चुपना पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की जा रही थी.
इस दौरान चुपना की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक को रोका गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम कोटडी निवासी साहिल खान बताया. मामला संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली मैगजीन बरामद हुई.
साहिल खान के पास उनके कोई वैध कागजात भी नहीं थे. इस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पिस्टल, कारतूस और मैगजीन जप्त करते हुए साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बाइक भी जप्त की गई है. पुलिस इससे पूछताछ में जुटी है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
प्रतापगढ़ में पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक ट्रेलर को डिटेन किया है. ट्रेलर में ओवरलोड बजरी भरी हुई थी, जिसको लेकर परिवहन विभाग और खनन विभाग को भी सूचित किया गया है.
छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि बजरी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर कारूंडा चौराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी. इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की ओर से एक ट्रेलर आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रोक कर तलाशी ली गई, तो उसमें बजरी भरी हुई थी.
चालक ने पूछताछ में अपना नाम बारावरदा निवासी वर्दीचंद मीणा बताया. उसके पास बजरी परिवहन के कोई वैध कागजात नहीं होने से ट्रेलर को डिटेन कर थाने में रखवाया गया और परिवहन विभाग व खनन विभाग को सूचना दी गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!