Pratapgarh News : सेमरड़ा गांव में सड़क किनारे पड़ा था शव, ग्रामीण ही बन गये घरवाले निभाई अंतिम रस्में

Pratapgarh News : राजस्थान के प्रतापगढ़ में छोटीसादड़ी के सेमरड़ा गांव में सड़क किनारे एक शव अपनों की राह देखता रहा लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी. जिसके बाद गांव के लोगों ने वो कदम उठाया जो आमतौर पर कम ही देखने को मिलता है.

Pratapgarh News : सेमरड़ा गांव में सड़क किनारे पड़ा था शव, ग्रामीण ही बन गये घरवाले निभाई अंतिम रस्में
Image Credit: Pratapgarh NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Pratapgarh News : राजस्थान के प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी के सेरड़ा गांव में सड़क किनारे एक शव पड़ा था. शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने छोटीसादड़ी पुलिस को दी और शव को मोर्चरी में रखवाया गया. थानाधिकारी प्रवीण टांक की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय ने शव संरक्षण के लिए तीन दिन तक बर्फ की व्यवस्था करायी.

पुलिस इन तीन दिन तक शव की पहचान की कोशिश करती रही लेकिन सफलता हाथ ना लगी. जिसके बाद गांव वालों की मदद से हिंदू धार्मिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुक्तिधाम में व्यवस्थाएं भी ग्रामीणों के सहयोग से हुई. जो संवेदनशीलता और सहयोग की सजीव मिसाल बनी.

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार को आत्मा की मुक्ति और पुनर्जन्म के चक्र से निकलने का रास्ता माना गया है. अग्नि को शुद्ध करने वाली शक्ति कहा जाता है जो दाह संस्कार के दौरान शरीर को शुद्ध करती है और आत्मा को शुद्धता देती है.

आमतौर पर अंतिम संस्कार परिवार के सदस्य विशेष रूप से सबसे बड़ा बेटा या करीबी पुरुष रिश्तेदार करते हैं. लेकिन इस मामले में सेमरड़ा गांव के लोगों ने ये रस्म निभाई और सच्ची सवेंदशीलता का परिचय दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं PratapgarhNews हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More