Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में प्री-मानसून की बारिश शुरू होते ही बांसवाड़ा रोड स्थित नेशनल हाईवे 56 पर खतरा मंडराने लगा है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में प्री-मानसून की बारिश शुरू होते ही बांसवाड़ा रोड स्थित नेशनल हाईवे 56 पर खतरा मंडराने लगा है. बीती रात तेज बारिश के दौरान चतरियाखेड़ी घाट पर पहाड़ी से कई बड़े पत्थर गिरकर सीधे सड़क पर आ गए. गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
यह मार्ग प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले को जोड़ता है और यहां से दिनभर में सैकड़ों वाहन गुजरते हैं. ऐसे में यह घटना गंभीर चिंता का विषय बन गई है. हर वर्ष बरसात के समय इसी स्थान पर ऐसी घटनाएं होती रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो किसी दिन जानमाल की बड़ी हानि हो सकती है. लोगों का कहना है कि पहाड़ी पर मजबूत सुरक्षा जाली या पकड़दार दीवार लगाई जानी चाहिए ताकि पत्थरों के गिरने की आशंका को रोका जा सके.
घाट क्षेत्र में सड़क किनारे चेतावनी संकेत भी नदारद हैं, जिससे वाहन चालकों को संभावित खतरे का अंदाजा नहीं लग पाता. चतरियाखेड़ी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में वर्षा के मौसम में विशेष निगरानी, चेतावनी संकेत और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है. स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले ही घाट क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!