Rajasthan News: प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर कमल मीणा नामक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया, जिससे हड़कंप मच गया. प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक से संवाद किया और सफलतापूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू किया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: आज सुबह जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित एक ऊंची पानी की टंकी पर उस समय हड़कंप मच गया, जब छोटीसादड़ी निवासी कमल मीणा नामक एक युवक अचानक टंकी पर चढ़ गया. जानकारी के अनुसार, कमल मीणा अपनी विभिन्न मांगों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पिछले कई दिनों से कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठा था.
सुनवाई न होने से नाराज था युवक
बार-बार फरियाद के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज़ युवक कमल मीणा सुबह करीब 11:30 बजे टंकी पर चढ़ गया, जिसके बाद मौके पर तुरंत हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.
प्रशासन और पुलिस की तत्परता
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग तुरंत सक्रिय हो गया. नागरिक सुरक्षा के डिप्टी चीफ वार्डन उमेश कुमार रैदास और कॉन्स्टेबल राजाराम जाट मौके पर पहुंचे और तुरंत युवक से संवाद स्थापित किया. दोनों अधिकारियों ने लगातार संवाद बनाए रखते हुए धैर्यपूर्वक समझाइश की, जिसके बाद युवक नीचे उतरने को राज़ी हुआ. CO गजेंद्र सिंह राव, शहर कोतवाल दीपक बंजारा, रठांजना थानाधिकारी दीपक मेघवाल और आपदा प्रबंधन विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्रपाल डूंगरवाल सहित सभी टीमों के समन्वित प्रयासों से रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया.
युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. बाद में पुलिस उसे प्रतापगढ़ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!