शिक्षक भर्ती 2022 के परिणाम आने में हो रही देरी, प्रतापगढ़ में अभ्यर्थियों में बढ़ रही नाराजगी

Pratapgarh News: शिक्षक भर्ती 2022 लेवल 1 के अंतर्गत टीएसपी क्षेत्र के परीक्षा परिणाम की घोषणा में हो रही देरी को लेकर प्रतापगढ़ सहित टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

शिक्षक भर्ती 2022 के परिणाम आने में हो रही देरी, प्रतापगढ़ में अभ्यर्थियों में बढ़ रही नाराजगी

Pratapgarh News: शिक्षक भर्ती 2022 लेवल 1 के अंतर्गत टीएसपी क्षेत्र के परीक्षा परिणाम की घोषणा में हो रही देरी को लेकर प्रतापगढ़ सहित टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इसको लेकर बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

अभ्यर्थी पिंटू मीणा ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बीती 1 अप्रैल को शिक्षक भर्ती 2022 लेवल फर्स्ट के तहत नॉन टीएसपी क्षेत्र के 202 पदों के परिणामों की घोषणा की गई, लेकिन टीएसपी क्षेत्र के परीक्षा परिणाम की घोषणा नहीं की गई.

बिना किसी उचित कारण के टीएसपी क्षेत्र के परीक्षा परिणाम को रोकने से इलाके के अभ्यर्थियों में नाराजगी है. प्रतापगढ़ जिले के अभ्यर्थियों में भी इसी कारण आक्रोश पनप रहा है. वैसे भी इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा के लिए अभ्यर्थियों द्वारा निरंतर संघर्ष किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया लेकिन केवल आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला. वर्तमान में टीएसपी क्षेत्र में 24 पद रिक्त है। पूर्व में नियुक्त अभ्यर्थियों को हटा दिया गया, जिन्हें आज तक नहीं भरा गया जबकि इसी तरह के नॉन टीएसपी क्षेत्र के पद तत्काल भर दिए गए.

जिससे साफ तौर पर झलकता है कि टीएसपी क्षेत्र के साथ सरकार भेदभाव कर रही है. यह भेदभाव अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जल्द से जल्द परिणाम की घोषणा की जाए और रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाए, जिससे बेरोजगार अभ्यर्थियों को राहत मिल सके अन्यथा आंदोलन किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news