&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh Weather Update: प्रतापगढ़ जिले में लगातार हुई झमाझम बारिश का असर अब जलाशयों पर साफ दिख रहा है. जाखम सहित जिले के 7 बड़े बांध हमजा खेड़ी, गादोला, बोरिया, बजरंगगढ़, घाघरी, वाजना और जाखम पूरी तरह ओवरफ्लो हो चुके हैं. वहीं, मछलाना बांध का जलस्तर भी 5 मीटर तक पहुंच गया है.
बारिश के इस मौसम में जिले के बांधों के छलकने से किसानों और ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं. पानी की पर्याप्त आवक से खरीफ फसलों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं आगामी रबी सीजन के लिए भी सिंचाई की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित हो गई है.
जिला जलग्रहण विभाग के अनुसार, अब तक जिले में औसत की 99.91% बारिश दर्ज हो चुकी है. प्रतिवर्ष की औसत 983 एमएम बारिश की तुलना में इस बार लगभग बराबर वर्षा हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक अरनोद उपखंड में 1204 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि सबसे कम छोटीसादड़ी में 786 एमएम वर्षा हुई है.
पिछले दो दिनों से जिले में बारिश का दौर थमा हुआ है लेकिन जलाशयों की मौजूदा स्थिति और खेतों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों में उत्साह का माहौल है. ग्रामीण क्षेत्रों में बांधों के ओवरफ्लो का नजारा भी लोगों को आकर्षित कर रहा है.
प्रतापगढ़ में सांवलिया जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पुलिया से गिरी, एक की मौत
Pratapgarh News: जिले के धरियावद उपखंड के पिपलिया क्षेत्र से सांवलिया जी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी कल देर शाम वाकली पुलिया पर हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी असंतुलित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी.
इस दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया. हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि सांवलिया जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं. ऐसे में सड़कों और पुलियों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमी अक्सर हादसों का कारण बन जाती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!