Pratapgarh Weather Update: अरनोद में लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, फसलों पर संकट के बादल

Pratapgarh Weather Update: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र में बरसात का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कभी-कभार निकली धूप किसानों के लिए उम्मीद जगाती है लेकिन अगले ही दिन फिर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फेर देती है. इस लगातार बरसात ने किसानों की परेशानी को दोगुना कर दिया है. 

Pratapgarh Weather Update: अरनोद में लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, फसलों पर संकट के बादल
Image Credit: Pratapgarh Weather Update

Pratapgarh Weather Update: प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र में बरसात का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कभी-कभार निकली धूप किसानों के लिए उम्मीद जगाती है लेकिन अगले ही दिन फिर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फेर देती है. इस लगातार बरसात ने किसानों की परेशानी को दोगुना कर दिया है.

खेतों में जगह-जगह पानी भर गया है. लगातार बनी नमी ने खरीफ की फसलों पर कीट और रोगों का खतरा मंडरा दिया है. खासकर सोयाबीन की फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है. किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरा होने के कारण दवाई का छिड़काव संभव नहीं है. यदि यही स्थिति कुछ दिनों तक और बनी रही तो उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

किसान मुन्ना लाल डांगी ने बताया कि खेतों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है. ऐसे में छिड़काव करना संभव नहीं है. अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो पूरी मेहनत और लागत बर्बाद हो जाएगी. यही स्थिति अन्य गांवों के किसानों की भी है.

गांव-गांव के किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं और मौसम खुलने की दुआ कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही मौसम खुल जाएगा और वे खेतों में जाकर छिड़काव कर फसल को बचा पाएंगे. लेकिन अगर बारिश यूं ही जारी रही तो फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं, जिससे कर्ज और आर्थिक संकट का बोझ और बढ़ जाएगा.

किसानों की यह बेबसी साफ झलकती है कि जहां अच्छी बारिश को वे अपनी फसल और खुशहाली के लिए वरदान मानते हैं, वहीं अब यही बारिश उनके लिए संकट का कारण बन गई है. प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से राहत की कोई ठोस पहल न होने से किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं.


लगातार बरसात और खेतों में खड़ी फसलों की बिगड़ती हालत को देखते हुए अब यह कहना मुश्किल नहीं है कि यदि समय रहते मौसम में सुधार और मदद नहीं मिली, तो अरनोद क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author