प्रतापगढ़ में बाईपास पर फिसलन भरी सड़क बनी हादसों का कारण, दो दिन में 10 से ज्यादा लोग घायल

Rajasthan Accident: प्रतापगढ़ जिले में अमलावद बाईपास पुलिया पर बारिश और सड़क निर्माण सामग्री के चलते फैली चिकनी मिट्टी लगातार हादसों का कारण बन रही है. पिछले दो दिनों में यहां 10 से अधिक लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं.

प्रतापगढ़ में बाईपास पर फिसलन भरी सड़क बनी हादसों का कारण, दो दिन में 10 से ज्यादा लोग घायल

Rajasthan Accident: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अमलावद बाईपास पुलिया पर बारिश और सड़क निर्माण सामग्री के चलते फैली चिकनी मिट्टी लगातार हादसों का कारण बन रही है. पिछले दो दिनों में यहां 10 से अधिक लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं. सोमवार को दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया पर निर्माण कार्य के दौरान फैली मिट्टी पर बारिश होने से सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई है. हर थोड़ी देर में बाइक सवार गिर रहे हैं. इसी कारण आक्रोशित लोगों ने पुलिया पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

करीब आधे घंटे तक बायपास मार्ग पूरी तरह बंद रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी कई बार इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया.

पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला. इस दौरान अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत और मिट्टी हटवाने का आश्वासन दिया, लेकिन जाम खुलने के थोड़ी देर बाद ही दो और हादसे हो गए, जिनमें एक वृद्ध महिला को सिर में चोट आई.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क पर फिसलन रोकने के लिए तुरंत रेत या गिट्टी डाली जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

Reporter- HITESH UPADHYAY

ये भी पढ़ें-

Trending news