Rajasthan Crime: प्रतापगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महुड़ी खेड़ा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान नारू पुत्र मोतीलाल भील के रूप में हुई है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महुड़ी खेड़ा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान नारू पुत्र मोतीलाल भील के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था और लंबे समय से शराब का आदी बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है. उस समय घर पर ताला लगा हुआ था और परिजन बाहर गए हुए थे. इसी बीच नारू पीछे से घर में घुस गया और कमरे के पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया.
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
बताया गया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने खिड़की से झांककर देखा तो नारू पंखे से लटका नजर आया. महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया. आज सुबह मृतक के भाई गोपाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
एएसआई रामावतार ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण शराब का अत्यधिक सेवन प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके में स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में से दो महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र टूटने का मामला सामने आया है. पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रही हैं.
आरोपी महिलाओं ने दो वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाया, जिसमें से एक महिला के गले से सोने की चेन तो वहीं दूसरी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया. वारदात को लेकर वृद्ध महिलाओं के पति कैलाश कुमार और अशोक कुमार की ओर से आदर्श नगर थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज करवाई गई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं को आईडेंटिफाई कर उनकी तलाश में जुटी हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- HITESH UPADHYAY