Rajasthan News: प्रतापगढ़ शहर में मंदसौर रोड स्थित जिला जेल की खुली जेल में सजा काट रहे बंदियों के लिए एक नई पहल शुरू हो रही है. अब उन्हें मजदूरी के लिए जेल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ शहर में मंदसौर रोड स्थित जिला जेल की खुली जेल में सजा काट रहे बंदियों के लिए एक नई पहल शुरू हो रही है. अब उन्हें मजदूरी के लिए जेल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि उनके लिए जेल परिसर में ही पेट्रोल पंप खोला जा रहा है. वर्तमान में प्रतापगढ़ की खुली जेल में 15 बंदी सजा काट रहे हैं.
अब तक इन बंदियों को मजदूरी के लिए रोजाना सुबह 6 बजे हाजिरी देकर जेल से बाहर भेजा जाता है और शाम को 7 बजे लौटकर दोबारा हाजिरी देनी होती है, लेकिन अब यह रोज का आना-जाना नहीं करना पड़ेगा. पेट्रोल पंप खुलने के बाद इन्हें अपने ही जेल परिसर में योग्यता के अनुसार रोजगार मिलेगा. यह पंप तेल कंपनी द्वारा शुरू किया जाएगा, जिसकी लागत करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये होगी.
पेट्रोल पंप संचालन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी, जबकि मॉनिटरिंग का कार्य जेल प्रशासन द्वारा किया जाएगा. जिला जेल अधीक्षक किशनचंद मीणा ने बताया कि पेट्रोल पंप खोलने के प्रस्ताव सरकार को भेजे जाने के साथ खुली जेल में इसके लिए जमीन का आवंटन भी हो चुका है और कार्य प्रारंभ भी हो चुका है और बहुत जल्द यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी.
पेट्रोल पंप पर सबसे पहले योग्यता के आधार पर उन्हीं 15 बंदियों को काम पर लगाया जाएगा, जो वर्तमान में खुली जेल में सजा काट रहे हैं. आवश्यकता होने पर अन्य जिलों से भी बंदियों को बुलाया जाएगा और उन्हें यहां काम दिया जाएगा. ये बंदी जेल परिसर में आने-जाने वाले वाहनों में पेट्रोल-डीजल डालने का कार्य करेंगे. अधीक्षक ने यह भी कहा कि इन पेट्रोल पंपों पर उन्हीं बंदियों को लगाया जाएगा. जिन्हें अदालत से सजा मिल चुकी है.
प्रतापगढ़ की खुली जेल में बंद अधिकांश बंदी हत्या जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे हैं. कुछ बंदी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, जबकि कुछ अकेले हैं. खास बात यह है कि यह योजना केवल प्रतापगढ़ तक सीमित नहीं रहेगी. प्रदेश के अन्य पांच जिलों- झुंझुनूं, बारां, चूरू, सीकर और अजमेर में भी इसी मॉडल पर खुली जेलों के भीतर पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं, जिससे बंदियों को सुरक्षित, संरक्षित और सम्मानजनक रोजगार मिल सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!