Pratapgarh News: कमल राणा गैंग का खूंखार तस्कर 2 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, NDPS केस में था फरार

Rajasthan News: प्रतापगढ़ पुलिस ने कमल राणा गैंग के फरार तस्कर घनश्याम मीणा उर्फ भूरा को नीमच जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया. वह 2023 में 803 किलो डोडा चूरा और 20 किलो अफीम बरामदगी के मामले में वांछित था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Pratapgarh News: कमल राणा गैंग का खूंखार तस्कर 2 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, NDPS केस में था फरार
Image Credit: police action pratapgarh

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने कुख्यात तस्कर कमल राणा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि बीते 2 साल से फरार चल रहा यह बदमाश मध्य प्रदेश की नीमच जेल में हत्या के एक मामले में बंद था. जिसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया. पुलिस को इसकी मादक पदार्थ तस्करी एवं हथियार बरामदगी के मामले में तलाश थी.

क्या बोले थाना अधिकारी?
छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि 2 साल पहले 25 मार्च 2023 को पुलिस टीम द्वारा कारूंडा चौराहा पर नाकाबंदी की जा रही थी, तभी तेज गति से दो स्कॉर्पियो गाड़ियां आई और नाकाबंदी तोड़ते हुए निंबाहेड़ा की और भाग निकली. जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर रुकवाया. लेकिन स्कॉर्पियो में सवार बदमाश मौके से भाग निकले. गाड़ियों की तलाशी ली गई तो उनमें 803 किलो अफीम डोडा चूरा और 20 किलो अफीम के साथ हथियार बरामद हुए. जिस पर एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया. मामले में जांच के बाद करीब आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जीरन का रहने वाला तस्कर घनश्याम मीणा उर्फ भूरा फरार चल रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

कुख्यात तस्कर गैंग का है सदस्य
कुख्यात तस्कर कमल राणा की गैंग में शामिल भूरा के विषय में पुलिस को सूचना मिली कि यह मध्य प्रदेश कि नीमच जेल में हत्या के प्रयास के एक मामले में बंद है. जिसे आज प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया,पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author