&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में छोटीसादड़ी उप कारागृह में विचाराधीन बंदी की दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 24 वर्षीय अनीश पुत्र जाकिर खां पठान निवासी छोटीसादड़ी के रूप में हुई. परिजनों ने आरोप लगाया कि अनीश पहले से ही चाकू व पाइप से हमले में घायल था.
बावजूद इसके पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और जेल प्रशासन ने घायल अवस्था में उचित इलाज नहीं कराया. जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई की शाम किसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने अनीश पर चाकू और पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उसे पहले छोटीसादड़ी चिकित्सालय लाया गया.
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर गोविंद देवजी मंदिर में होंगे विशेष इंतजाम, MLA बालमुकुंद आचार्य ने तैयारियों का लिया जायजा
बाद में उदयपुर रेफर किया गया. परिजनों का कहना है कि उन्होंने हमलावरों के नाम पुलिस को बताए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं 28 जुलाई को विरोधी पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 अगस्त को अनीश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
बुधवार दोपहर बाद अनीश की हालत बिगड़ने पर उसे जयचंद मोहिल सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखकर बेसुध हो गए. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में लापरवाही और समय पर इलाज न मिलने से अनीश की जान गई.
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. घटना की सूचना पर डीवाईएसपी भी चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर पहुंचकर जानकारी ली. सीआई प्रवीण टांक सहित पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं.
मामले की जांच की जा रही है. एडीजे कोर्ट प्रतापगढ़ में सोमवार को अनीश की जमानत पर बहस हुई थी और बुधवार को आदेश आने थे, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई. परिजनों ने अंदरूनी चोट के भी आरोप लगाए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!