Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! बारावरदा गौशाला के पास दो बाइकों की टक्कर में 3 लोग गंभीर घायल। पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारावरदा गौशाला के पास कल देर शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही धमोतर थाने का पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और बारावरदा चौकी से सहयोग लेकर घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचाया गया.
हादसे में घायल होने वालों में मांगीलाल पुत्र कालू मीणा निवासी मगरी फला थाना देवगढ़, रूपलाल पुत्र बाबरू निवासी फूलदा थाना देवगढ़ और पंकज पुत्र भेरूलाल मीणा निवासी नरसा खेड़ी शामिल हैं. तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार जारी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति में थी और अचानक सामने से टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. धमोतर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर चौकी बारावरदा के गोशाला परिसर में सुरक्षित रखवा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- Baran News: अटरू पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश, ठेकेदार से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!