Rajasthan News: शराब पीना युवक को पड़ा भारी, नशे में कर डाला ये कांड

Rajasthan News: प्रतापगढ़ जिले में एक युवक ने शराब के नशे में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. युवक की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. 

Rajasthan News: शराब पीना युवक को पड़ा भारी, नशे में कर डाला ये कांड

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में धमोतर थाना क्षेत्र के मेरिया खेड़ी गांव में एक युवक ने शराब के नशे में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. युवक की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रेखा ने बताया कि मृतक कालू के पुत्र नाथू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कल उसके परिजन विवाह समारोह में घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान उसके पिता ने शराब के नशे में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

तबियत बिगड़ने पर घर पर मौजूद बच्चों ने फोन पर परिजनों को सूचना दी. सूचना पर परिजन घर पहुंचे और कालू को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आज उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परीजनों के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस ने संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है. वैशाली नगर इलाके में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए खिड़की तोड़ी और घर में घुसकर करीब 7 तोले सोने के आभूषण, 1 किलो चांदी और 2000 रुपये नकद चुरा लिए.

घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर सो रहे थे, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी. वारदात के बाद घर का सारा सामान बिखरा मिला. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़