&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News : भीलावाड़ा के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के खेजड़ी चौराहे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर से हुआ. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खेजड़ी चौराहे पर एनएच 148 डी को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया.
जानकारी के मुताबिक ये हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर जमा हो गए. उन्होंने हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया और हाईवे 148 डी को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी चौराहे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं और पिछले तीन महीनों में दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि इस चौराहे पर वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने और हादसों को रोकने के लिए एक पुल (फ्लाईओवर) बनाया जाए. उनका कहना है कि सड़क पर सफेद पट्टियां नहीं होने के बावजूद, यहां के खतरनाक मोड़ और चौराहे पर तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं.
सूचना मिलते ही शंभूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!