प्रतापगढ़ में 15 लाख के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक तस्कर गिरफ्तार

Pratpgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस ने 15 लाख रुपए के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में बीते 6 माह से फरार चल रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस इसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है. फरार चल रहा यह तस्कर इलाके में लोगों को अफीम डोडा चूरा सप्लाई करता था. 

प्रतापगढ़ में 15 लाख के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक तस्कर गिरफ्तार
Image Credit: Pratpgarh NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Pratpgarh News: प्रतापगढ़ में पुलिस ने 15 लाख रुपए के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में बीते 6 माह से फरार चल रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस इसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है. फरार चल रहा यह तस्कर इलाके में लोगों को अफीम डोडा चूरा सप्लाई करता था. जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत यह कार्रवाई की गई.

जलोदा जागीर थाना प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि 6 महीने पहले 24 मार्च 2025 को पुलिस टीम द्वारा महीनगर के निकट नाकाबंदी के दौरान एक कार से 96 किलो 985 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया था. इस मामले में कार में सवार मध्य प्रदेश के मनासा निवासी देवीलाल मालवीय, जयपुर निवासी मुख्तियार खान और मध्य प्रदेश की दमोह निवासी प्रीति गोड को गिरफ्तार किया था. एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए इस प्रकरण में कार को भी जब्त कर लिया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम डोडा चूरा अचलपुरा निवासी दशरथ मीणा ने सप्लाई किया था. इस पर पुलिस दशरथ की तलाश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था. आज मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर लिया गया जिससे पूछताछ जारी है.

पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
प्रतापगढ़ में अतिवृष्टि ने डुबोई किसानों की उम्मीदें, खरीफ फसलें बर्बाद
Pratapgarh Weather Update: ज़िले में इस बार औसत से अधिक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. तेज़ और लगातार रिमझिम बरसात से खेतों में पानी भर गया, जिससे खरीफ सीजन की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं. किसानों के सामने अब गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

लगभग एक महीने से जारी लगातार बारिश ने सोयाबीन, उड़द, मूंग और मक्का जैसी प्रमुख फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है. खेतों में लंबे समय तक पानी भरे रहने के कारण फसलें गलकर पूरी तरह खराब हो चुकी हैं. इस स्थिति ने किसानों में गहरी निराशा और चिंता का माहौल बना दिया है.

स्थानीय किसान रफ़ीक़ शेख़ ने बताया कि इस बार अतिवृष्टि से लगभग सभी फसलें नष्ट हो गई हैं. सरकार को तुरंत पटवारियों के जरिए गिरदावरी कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More