प्रतापगढ़ के सीता माता वन्य जीव अभ्यारण्य में खेर की लकड़ी की तस्करी, तस्कर फरार

Pratapgarh News: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के सीता माता वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाई जा रही खेर की लकड़ी जब्त की है. इस दौरान वन विभाग ने तस्करी के काम में लिए जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया लेकिन तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे.

प्रतापगढ़ के सीता माता वन्य जीव अभ्यारण्य में खेर की लकड़ी की तस्करी, तस्कर फरार
Image Credit: pratapgarh news

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के सीता माता वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाई जा रही खेर की लकड़ी जब्त की है. इस दौरान वन विभाग ने तस्करी के काम में लिए जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया लेकिन तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे.

सहायक वन संरक्षक राममोहन मीणा ने बताया कि जिले में उपवन संरक्षक वन्य जीव राहुल झाझडीया के निर्देशन में वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही थी. इसी के तहत सीता माता वन्य जीव अभयारण्य में जाखम रेंज पर भी नाकाबंदी की जा रही थी. तभी धरियावद की ओर से एक आईसर ट्रक आता हुआ दिखाई दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रक चालक ने वन विभाग की नाकाबंदी देखकर ट्रक को वापस मोड़ लिया और उसमें सवार व्यक्ति भाग निकले. विभाग की टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें खेर की लकड़ी भरी हुई थी जिसका वजन किया गया तो वह 6 टन निकली. इस पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरे ट्रक को जब्त कर लिया गया. आरोपियों की तलाश जारी है.

पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
Pratapgarh Weather Update: प्रतापगढ़ में झमाझम बारिश से लबालब हुए जलाशय, किसानों के चेहरे पर छाई खुशी
Pratapgarh Weather Update: प्रतापगढ़ जिले में लगातार हुई झमाझम बारिश का असर अब जलाशयों पर साफ दिख रहा है. जाखम सहित जिले के 7 बड़े बांध हमजा खेड़ी, गादोला, बोरिया, बजरंगगढ़, घाघरी, वाजना और जाखम पूरी तरह ओवरफ्लो हो चुके हैं. वहीं, मछलाना बांध का जलस्तर भी 5 मीटर तक पहुंच गया है.

बारिश के इस मौसम में जिले के बांधों के छलकने से किसानों और ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं. पानी की पर्याप्त आवक से खरीफ फसलों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं आगामी रबी सीजन के लिए भी सिंचाई की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित हो गई है.

जिला जलग्रहण विभाग के अनुसार, अब तक जिले में औसत की 99.91% बारिश दर्ज हो चुकी है. प्रतिवर्ष की औसत 983 एमएम बारिश की तुलना में इस बार लगभग बराबर वर्षा हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक अरनोद उपखंड में 1204 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि सबसे कम छोटीसादड़ी में 786 एमएम वर्षा हुई है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.