Pratapgarh News: खंडहरनुमा मकान में निकला कोबरा और सपौलों कुनबा, झुंड देख मचा हड़कंप

Pratapgarh News: अरनोद के निकटवर्ती बेडमा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पुराने खंडहरनुमा मकान के पास एक बिल से कोबरा सांप और उसके दर्जनभर सपौले निकलते नजर आए. यह नजारा देखते ही परिवार और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. 

Pratapgarh News: खंडहरनुमा मकान में निकला कोबरा और सपौलों कुनबा, झुंड देख मचा हड़कंप
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: अरनोद के निकटवर्ती बेडमा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पुराने खंडहरनुमा मकान के पास एक बिल से कोबरा सांप और उसके दर्जनभर सपौले निकलते नजर आए. यह नजारा देखते ही परिवार और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया.

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अरनोद के रेस्क्यूअर सूरज कुमावत और राजू मीणा को मौके पर बुलाया. टीम ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एक वयस्क कोबरा सहित उसके दस सपौलों को सुरक्षित पकड़ जंगल में छोड़ दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

कच्चे मकान और चूहों के बिल बने खतरे की वजहगांव निवासी मकसूद खां ने बताया कि उनके मकान के पीछे स्थित एक कच्चे मकान की दीवारें पहले ही गिर चुकी हैं, और वहीं चूहों के कई बिल भी हैं. बीते दो दिनों से कोबरा के बच्चे मकान के आसपास नजर आ रहे थे, जिससे उनके परिवार में डर बना हुआ था.

एक दिन जब बारीकी से निगरानी की गई, तो चूहों के बिल में सांप के बच्चों की गतिविधियां स्पष्ट दिखीं. इसी पर ग्रामीणों ने फौरन रेस्क्यू टीम से संपर्क किया. रेस्क्यूअर सूरज कुमावत और राजू मीणा ने मौके पर पहुंचकर बिल की गहराई से कोबरा सांप और उसके दस बच्चों को सुरक्षित निकाला. उन्होंने सभी को सुरक्षित जंगल में छोडऩे की प्रक्रिया पूरी की. हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि बिल में और भी बच्चे हो सकते हैं, जिस कारण अब भी दहशत बरकरार है.

गांव में बना भय का माहौलघटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है. महिलाएं और बच्चे भय के कारण घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया जाए, ताकि ऐसे और खतरनाक जीवों की समय रहते पहचान कर कार्रवाई की जा सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं