प्रतापगढ़ में एराव नदी में मिला अज्ञात शव, अब तक 6 लोगों को बहा ले गई बारिश

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. नदी-नाले उफान पर हैं और अब तक डूबने की छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इस सिलसिले में एक और मामला जुड़ गया, जब पीपलखूंट क्षेत्र की एराव नदी से बहकर आया एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. 

प्रतापगढ़ में एराव नदी में मिला अज्ञात शव, अब तक 6 लोगों को बहा ले गई बारिश
Image Credit: pratapgarh newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Pratapgarh News: जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. नदी-नाले उफान पर हैं और अब तक डूबने की छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कल देर शाम इस सिलसिले में एक और मामला जुड़ गया, जब पीपलखूंट क्षेत्र की एराव नदी से बहकर आया एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

कल देर ग्राम पंचायत सेमलिया के पास नदी में शव बहता हुआ नजर आया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पीपलखूंट पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भिजवाया. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

थाना अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान के बारे में जानकारी हो तो तत्काल पीपलखूंट थाने से संपर्क करें. जिले में अब तक डूबने की छह घटनाएँ सामने आ चुकी हैं. कोटड़ी थाना क्षेत्र में तीन लोग, पारसोला में एक, धोलापानी में एक और पीपलखूंट क्षेत्र में यह नया मामला सामने आया है.

हालात यह हैं कि नदी-नालों के पास जाना भी जानलेवा साबित हो रहा है. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि उफान पर आए नदी-नालों से दूर रहें. इसके बावजूद कई ग्रामीण जोखिम उठाकर पानी के करीब जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डूबने के वीडियो इस खतरे को और गंभीर बना रहे हैं.

वहीं, गुरुवार को संभाग के सबसे बड़े माही बजाज सागर बांध के सभी 16 गेट एक साथ खोल दिए गए. तीन मीटर से अधिक ऊंचाई तक खुले इन गेटों से छोड़ा गया अथाह जल एक विशाल लहरों की धारा बनकर बह निकला और देखते ही देखते माही नदी उफान पर आ गई.

प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट स्थित माही पुल पर पानी का दृश्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पानी का स्तर बढ़ते-बढ़ते पुल के नीचे तक पहुंच गया, जिससे नजारा और भी रोमांचक हो उठा. माही माता मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया और दूर-दूर तक फैले अथाह पानी ने आसपास के इलाके को मानो नदी का हिस्सा बना दिया. तेज लहरों की गूंज और छलकता पानी लोगों को अपनी ओर खींचता रहा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More