Pratapgarh News: प्रतापगढ़ शहर में धमोतर दरवाजा वाल्मीकि बस्ती का वाल्मीकि समाज अब नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज है. देवगढ़ दरवाजा से गलजी के कुएं तक नाला ढकने का काम शुरू हुआ था, लेकिन गब्बाजी के बाड़े तक पहुंचने के बाद अचानक निर्माण रोक दिया गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ शहर में धमोतर दरवाजा बाल्मीकि बस्ती का वाल्मीकी समाज अब नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज है. देवगढ़ दरवाजा से गलजी के कुएं तक नाला ढकने का काम शुरू हुआ था, लेकिन गब्बाजी के बाड़े तक पहुंचने के बाद अचानक निर्माण रोक दिया गया. कोर्ट से काम बहाल करने के आदेश आने के बावजूद नाला वहीं अटका हुआ है.
वाल्मीकी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि बिना किसी स्थगन आदेश के काम रोक देना नगर परिषद की भेदभावपूर्ण नीति को दर्शाता है. नाले के खुले रहने से बस्ती के बीच से गंदा पानी और बदबू फैल रही है. बच्चों और बुजुर्गों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का लगातार खतरा बना हुआ है. इस दौरान नगर परिषद के सभापति और जिला कलेक्टर के बीच चल रही खींचतान ने हालात और बिगाड़ दिए हैं.
ठेकेदारों और कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति है, जिससे न केवल सफाई व्यवस्था चरमराई है, बल्कि आम लोगों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है. वाल्मीकी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा और झाबु डाउन जैसी कार्रवाई होगी.
अब देखना यह है कि प्रशासनिक टकराव के बीच जनता को राहत कब मिलेगी. पूरे मामले में नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर ने कहां की उनकी और से नाले का निर्माण नहीं रोका गया है. कलेक्टर ने जनता के हितों के खिलाफ जाकर नाले का निर्माण काम रुकवाया है. नगर परिषद खुद इसके लिए प्रशासन से मांग कर रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!