भीम में सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल कमलेश मीणा का निधन, पुलिस विभाग में शोक

Kamlesh Meena News: राजसमंद के भीम से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में घायल हुए हेड कांस्टेबल कमलेश मीणा का इलाज के दौरान निधन हो गया. इस हादसे से राजसमंद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है.

भीम में सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल कमलेश मीणा का निधन, पुलिस विभाग में शोक
Image Credit: Kamlesh Meena News:

Rajsamand News: राजसमंद से इस वक्त की दुखद खबर सामने आई है. भीम में हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए हेड कांस्टेबल कमलेश मीणा का उदयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया. उनके निधन से राजसमंद पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है.

जानकारी के अनुसार, कमलेश मीणा भीम डिप्टी कार्यालय में तैनात थे. हादसे के बाद उन्हें तुरंत उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके पार्थिव शरीर को राजसमंद पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक, भीम डिप्टी पारस चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. कमलेश मीणा के असामयिक निधन से पुलिस विभाग और उनके परिवार में गहरा दुख व्याप्त है.

राजसमंद के भीम से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में घायल हुए हेड कांस्टेबल कमलेश मीणा का इलाज के दौरान निधन हो गया. इस हादसे से राजसमंद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार रविवार देर रात देवगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में भीम डिप्टी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल कमलेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां सोमवार को उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली. सोमवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर राजसमंद पुलिस लाइन लाया गया. इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक, भीम डिप्टी पारस चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author