कुंभलगढ़ किले में मोहर्रम जुलूस की परमिशन मामला, रूट में बदलाव, प्रशासन की शांति बनाये रखने की अपील

Rajsamand News : कुंभलगढ़ किले पर चल रहा प्रदर्शन अब खत्म हो गया है. प्रशासन द्वारा सभी मांगों पर मिले आश्वासन से व्यापारी संतुष्ट है और बंद को खत्म करने का एलान किया गया है.

कुंभलगढ़ किले में मोहर्रम जुलूस की परमिशन मामला, रूट में बदलाव, प्रशासन की शांति बनाये रखने की अपील
Image Credit: Rajsamand News

Rajsamand News : पिछले तीन दिन से कुम्भलगढ़ के बाजार अनिश्चितकालीन के लिए बंद थे जो आज कुल रहे हैं. विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों की राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी से मुलाकात हुई. प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद सकारात्मक आश्वासन भी मिला है.

रातत्व विभाग की सहमति के बाद कानून व्यवस्था को देखते हुए इस बार रूट में कुछ संशोधन किया है, मुस्लिम समुदाय ने प्रशासनिक दिशा निर्देश के अनुसार धार्मिक आयोजन मनाने का आश्वासन दिया है. इधर कलेक्टर ने अपील की है कि सभी लोग भाईचारे से धार्मिक त्योहार मनाए.

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें कि कुंभलगढ़ दुर्ग पर मोहर्रम से संबंधित विषय को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी था. सर्व समाज एवं हिन्दू समाज विरोध में उतर गया था. बाजार बंद के साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और उनके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की थी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरातत्व विभाग की अनुमति के बगैर कुंभलगढ़ दुर्ग में मोहर्रम के जुलूस निकालने की तैयारी के बारे में पता चला था. इसके बाद कुंभलगढ़ और चारभुजा इलाके में भी टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया था.मामले को लेकर अभी भी प्रशासन के साथ वार्ता का दौर चल रहा था.

आपको बता दें कि 6 जुलाई को मोहर्रम जुलूस के कुंभलगढ़ किले में निकालने की परमिशन को लेकर विवाद हो गया था. हिंदू संघर्ष समिति ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया था और परमिशन का विरोध किया था. भारी संख्या में लोग किले की तरफ बढ़ने लगे थे और भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More