CM Visit To Rajsamand: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 18 जून यानि बुधवार को राजसमंद जिले का दौरा प्रस्तावित है. सीएम भजनलाल शर्मा के राजसमंद जिले के दौरे को लेकर राजसमंद जिला प्रशासन और राजसमंद पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 18 जून यानि बुधवार को राजसमंद जिले का दौरा प्रस्तावित है. सीएम भजनलाल शर्मा के राजसमंद जिले के दौरे को लेकर राजसमंद जिला प्रशासन और राजसमंद पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है. सीएम दौरे को लेकर जी मीडिया को राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि कल सीएम भजनलाल शर्मा राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे.
राजसमंद जिले का चौथा दौरा
जानकारी के अनुसार भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद राजसमंद जिले का यह चौथा दौरा है. राजसमंद जिले के दौरे के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. आपको बता दें कि वे सुबह 10:50 पर राजसमंद पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे. यहां से 10:55 पर प्रस्थान कर 11:00 बजे नौ चौकी पाल पहुंचेंगे. यहां वे राजसमंद झील का पूजन कर 11:20 पर प्रस्थान कर 11:25 पर सौ फीट रोड स्थित भिक्षु निलयम पहुंचेंगे. यहां वे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम एवं सभा को संबोधित करेंगे. यहां से 12:15 पर हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे.
स्वच्छ केलवा - हरित केलवा अभियान
स्वच्छ केलवा - हरित केलवा अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद युवा मण्डल के तत्वावधान में ऐतिहासिक धोली बावड़ी पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत युवाओं ने श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया. मण्डल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनमानस में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है. उन्होंने बताया कि धोली बावड़ी काफी समय से कचरे से भरी पड़ी थी, जिसे साफ कर युवाओं ने एक मिसाल पेश की.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - देवेंद्र शर्मा