हत्या या आत्महत्या... तीन दिन पहले लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Rajasthan Crime: राजसमंद जिले के केलवा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला.

हत्या या आत्महत्या... तीन दिन पहले लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के राजसमंद जिले के केलवा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. शव की शिनाख्त नारायण सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था.

नारायण सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजनगर थाने में दर्ज करवाई गई थी. बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही केलवा थानाधिकारी लक्ष्मणाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि नारायण सिंह केलवा स्थित किसी पर्यावरण विकास संस्थान में कार्यरत था.

Add Zee News as a Preferred Source

शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और समाज के लोगों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश की.

कई घंटों तक चला यह विरोध प्रदर्शन आखिरकार मुआवजे की बात पर शांत हुआ. बाद में परिजनों ने नारायण सिंह का शव उठा लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

झालावाड़ जिले के आवर कस्बे में गत दिनों एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है. मामले में जानकारी देते हुए पगारिया थाना अधिकारी ने बताया कि गत दिनों बुजुर्ग महिला को एक बदमाश पेयजल सप्लाई कनेक्शन सही करने का झांसा देकर पीएचईडी कार्यालय के समीप ले गया.

पीएचईडी कार्यालय के समीप ले जाकर सुनसान जगह पर बुजुर्ग महिला के कानों की सोने की बालियां छीन कर फरार हो गया था. लूट की वारदात में बुजुर्ग महिला घायल भी हो गई थी. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और वारदात के आरोपी को बेपर्दा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंRajsamand Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.