Rajasthan Accident: रोड पर विद्युत लाइन की चपेट में आया शख्स, मौके पर हुई मौत

Rajasthan Accident: राजसमंद जिले में देलवाड़ा क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है. बता दें कि ग्राम पंचायत देलवाड़ा के पास स्थित दूध तलाई इलाके में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Rajasthan Accident: रोड पर विद्युत लाइन की चपेट में आया शख्स, मौके पर हुई मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान के राजसमंद जिले में देलवाड़ा क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है. बता दें कि ग्राम पंचायत देलवाड़ा के पास स्थित दूध तलाई इलाके में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मृतक की पहचान रमेश चंद्र पालीवाल के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार रमेश चंद्र खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वे रोड के पास पहुंचे, वहां गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

हादसे के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत देलवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं ग्रामीणों ने घटना स्थल पर विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर भी नाराजगी जताई है.

पढ़ें राजसमंद की एक और बड़ी खबर

राजसमंद जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है. ऐसे में आज नौतपा का अंतिम दिन है. इस गर्मी से इंसानो के साथ जानवर भी विचलित देखे जा सकते हैं. आपको बता दें कि राजसमंद के कुंभलगढ़ वन्य जीव अभ्यारण में पैंथर, भालू सहित कई जानवर छाव तलाशते देखे जा सकते हैं.

वहीं भीषण गर्मी के चलते जानतें की चहल पहल ज्यादा देखने को मिल रही है. कई पर्यटकों ने इन जानवरों की हलचल को अपने मोबाइल में कैद किया. कल भी पैंथर और भालू को अलग-अलग स्थान पर घूमते हुए देखा गया था. बता दें कि तेज गर्मी के चलते पानी और छांव की तलाश करते-करते ये अपने कुनबे से बाहर निकल रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Devendra Sharma

Trending news