राजसमंद में CRPF जवान रहस्यमयी ढंग से लापता, 18 दिन से नहीं मिला कोई सुराग

Rajasthan News: नीमच से भीम (राजसमंद) के लिए 50 दिन की छुट्टी पर निकले CRPF जवान नंदकिशोर प्रजापत पिछले 18 दिनों से लापता हैं. उनका सामान कैंप में ही मिला है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है. परिवार न्याय और तलाश के लिए दर-दर भटक रहा है.

राजसमंद में CRPF जवान रहस्यमयी ढंग से लापता, 18 दिन से नहीं मिला कोई सुराग
Image Credit: CRPF Soldier Missing Rajasthan

CRPF Soldier Missing Rajasthan: देश की सरहदों और आंतरिक सुरक्षा में तैनात एक जांबाज जवान जब अपने ही घर के लिए निकलता है, तो परिवार खुशियां मनाने की तैयारी करता है. लेकिन राजसमंद जिले के भीम कस्बे के प्रजापत परिवार के लिए यह खुशियां अब गहरी चिंता और आंसुओं में बदल गई हैं. नीमच (मध्य प्रदेश) में तैनात सीआरपीएफ कांस्टेबल नंदकिशोर प्रजापत पिछले 18 दिनों से लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है.

27 दिसंबर को छुट्टी लेकर निकले थे घर के लिए
नंदकिशोर प्रजापत नीमच स्थित सीआरपीएफ कैंप में कार्यरत हैं. उन्होंने 27 दिसंबर 2025 को 50 दिनों की लंबी छुट्टी ली थी ताकि वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकें. परिजनों की उनसे अंतिम बार बात 26 दिसंबर को हुई थी. उसके बाद से उनका मोबाइल नंबर (94077-09906) लगातार बंद आ रहा है. हैरानी की बात यह है कि उनके एक परिचित मांगीलाल ने फोन कर परिजनों को बताया कि नंदकिशोर का सारा सामान और उनका मोबाइल सीआरपीएफ कैंप में ही पड़ा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
Nandkishor Prajapat Missing: CRPF

नीमच कैंप में संतोषजनक जवाब नहीं
सूचना मिलते ही नंदकिशोर के पुत्र पंकज प्रजापत और भतीजा पवन नीमच पहुंचे. वहां उन्हें बताया गया कि वे आधिकारिक तौर पर छुट्टी पर जा चुके हैं. भाई महेंद्र प्रजापत का कहना है कि कैंप के अधिकारियों ने केवल एक गेट का सीसीटीवी फुटेज दिखाया और सहयोग करने के बजाय यह कह दिया कि "जब वे 50 दिन बाद ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे, तब कार्रवाई की जाएगी."

पुलिस रिपोर्ट
परिजनों ने नीमच पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है.

Rajsamand News

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
भीम स्थित घर पर नंदकिशोर की 70 वर्षीय बुजुर्ग मां, पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है. वे हर आने-जाने वाले से बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि उनके घर का मुखिया कहाँ है? परिवार का कहना है कि प्रशासन और विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है. सवाल यह उठ रहा है कि अगर जवान कैंप से निकला था, तो उसका मोबाइल और सामान वहीं कैसे रह गया? और अगर वह रास्ते में कहीं

गायब हुआ, तो पुलिस की जांच अब तक खाली क्यों है?

देश की सुरक्षा करने वाला एक जवान आज खुद असुरक्षित है या किसी बड़ी अनहोनी का शिकार हो गया है, यह एक बड़ा सवाल है. परिजनों ने अब राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More