Rajsamand News: खतरनाक हो रही राजसमंद की सड़कें, गहरे गड्ढे दे रहे हादसे को दावत

Rajsamand News: राजसमंद के देसूरी नाल घाट की जर्जर सड़क हादसों को बुला रही है! 12 फीट की सड़क पर 7 फीट के गहरे गड्ढे. प्रशासन को जल्द से जल्द मरम्मत करवानी चाहिए. यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा दांव पर है.

Rajsamand News: खतरनाक हो रही राजसमंद की सड़कें, गहरे गड्ढे दे रहे हादसे को दावत
Image Credit: Rajsamand News:

Rajsamand News: राजसमंद के देसूरी नाल घाट की जर्जर सड़क हादसों को निमंत्रण दे रही है. इस सड़क पर बारह फीट की चौड़ाई में सात फीट के गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. हाल ही में आमेट निवासी एक वाहन चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन अगर जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो यह सड़क एक और बड़ा हादसा बुला सकती है. सड़क की जर्जर हालत से न केवल वाहन चालकों की जान जोखिम में है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में है. ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए.

देसूरी नाल घाट सेक्शन की खस्ताहाल सड़कें अब जानलेवा बनती जा रही हैं. बता दे कि महज 12 फीट चौड़ी सड़क पर बने 7 फीट तक गहरे और चौड़े खड्डे लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं.आज फिर एक वाहन चालक आमेट से देसूरी की ओर जा रहा था, तभी उनकी कार सड़क के बीचोंबीच बने एक गहरे खड्डे में फंस गई. गनीमत यह रही कि आगे ही एक बड़ा पत्थर टकरा जाने से वाहन रुक गया और बड़ा हादसा टल गया.

Add Zee News as a Preferred Source

चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहां चालक ने कहा कि टोल टैक्स वसूली जारी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक आमजन अपनी जान जोखिम में डालकर इन सड़कों से गुज़रते रहेंगे? अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो यह सड़क एक और बड़ा हादसा बुला सकती है. आपको जानकारी दे दे की देसूरी नाल घाट पर लगातार हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More