राजसमंद में चार बेटियों ने निभाया बेटों का फर्ज, मां को दी मुखाग्नि

Rajsamand News: राजसमंद जिले में रेलमगरा क्षेत्र के गांव कोटड़ी में चार बेटियों ने मधु, सोनु, टीना और बंटी ने अपनी मां को कंधा और मुखाग्नि दिया.

राजसमंद में चार बेटियों ने निभाया बेटों का फर्ज, मां को दी मुखाग्नि
Image Credit: Rajsamand NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले में रेलमगरा क्षेत्र के गांव कोटड़ी में अचानक बुआ जुम्मा सोनी की तबियत बिगड़ने से देहांत हो गया. देहावसान पर चार बेटियों ने अपनी मां को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि मां को मुखाग्नि भी दी. चारों बेटियों ने सामाजिक रुढ़िवादी नियम तोड़कर मिसाल पेश की है.

समाज में धीरे-धीरे ही सही लेकिन बेटे और बेटियों में फर्क मिट रहा है. वहीं इस फर्क को मिटाने में बेटियां बढ़चढ़ कर सहयोग कर रही हैं. इन बेटियों की बदोलत ही धीरे-धीरे समाज की रुढ़िवादी तस्वीर बदल रही है और बेटे-बेटी बराबर हैं इसका संदेश पूरे देश में जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसा ही मामला राजसमंद जिले के कोटड़ी में देखने को मिला. जब बुआ जुम्मा सोनी पति स्व. श्रीजी लाल सोनी नाथद्वारा की मौत हो जाने से चारो बेटियों ने मधु, सोनु, टीना और बंटी के सिर से मां का साया उठ गया. चारों बहनों के सिर पर से पिता का साया पहले ही उठ गया था.

बता दें कि बुआ जुम्मा सोनी ससुराल में अपने पति के स्वर्गवास के बाद अपनी चारों बेटियों के साथ अपने पीहर भाईयों के साथ रहती थीं. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. मां की अर्थी को कंधा देने के दौरान बेटियों के एवं भाईयो के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. इस पर परिवार के लोगों ने चारों को संभाला.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More