राजसमंद में नर पैंथर ने दो पैंथर शावक पर किया हमला, दोनों की हुई मौत

Rajsamand news: राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ नेशनल पार्क से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. बड़गांव वन खंड की सीमा में स्थित सामाजिक वानिकी क्षेत्र में एक नर पैंथर ने दो पैंथर शावकों पर हमला कर दिया.

राजसमंद में  नर पैंथर ने दो पैंथर शावक पर किया हमला, दोनों की हुई मौत

Rajsamand news: राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ नेशनल पार्क से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. बड़गांव वन खंड की सीमा में स्थित सामाजिक वानिकी क्षेत्र में एक नर पैंथर ने दो पैंथर शावकों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों शावक लगभग एक वर्ष की उम्र के थे. प्रारंभिक जांच में इसे पैंथरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई माना जा रहा है, जो कि जंगल में आम तौर पर होती रहती है. लेकिन यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और असामान्य रूप से क्रूर रही.

वन विभाग ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि हमले की वास्तविक वजह और अन्य संभावित पहलुओं की पुष्टि की जा सके. कुंभलगढ़ नेशनल पार्क, जो अपनी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है, वहां इस प्रकार की घटनाएं वन्यजीवों के व्यवहार और संरक्षण की चुनौतियों को उजागर करती हैं. वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है और अन्य पैंथरों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं दूसरे मामले में राजसमंद की ग्राम पंचायत केलवा के पास देवस्थान की मादड़ी में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक नर पैंथर को पिंजरे में कैद पाया. मौके पर मौजूद नारी शक्ति और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला और तुरंत वन विभाग को सूचना दी.

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू एवं गश्तीदल टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पैंथर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. टीम ने संयम और सूझबूझ के साथ भीड़ को हटाया और पैंथर को सुरक्षित तरीके से पिंजरे में स्विफ्ट किया. इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पैंथर का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके पश्चात उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news