&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: राजसमंद जिले के मार्बल व्यवसायियों ने रॉयल्टी में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी का विरोध करते पिछले 10 दिनों से खदानों में लदान पूरी तरह बंद कर रखा है. ऐसे में मार्बल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सनाढ्य द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है. 10 दिन निकल जाने के बाद भी अब तक किसी ने भी हमारी ओर ध्यान नहीं दिया है. इससे सरकार को भारी राजस्व, मार्बल व्यापारी के साथ साथ श्रमिकों को भारी नुकसान हो रहा है.
मार्बल लदान कार्य बंद होने से श्रमिकों की पायलन की नौबत आ गई है. सनाढय ने बताया कि जहां पर एक जगह पर चार श्रमिक कार्य करते थे अब एक ही श्रमिक उस जगह पर कार्य कर रहा है. सनाढय और पदाधिकारियों ने बड़ा ऐलान किया है अब वार्ता के लिए सरकार के नुमाइंदों को राजसमंद में आना पड़ेगा, यदि वार्ता के लिए कोई भी नहीं आता है तो हमारी हड़ताल जारी रहेगी और इसका बड़ा असर राजसमंद जिले पर पड़ेगा, जिसके चलते राजसमंद में बेराजगारी और क्राइम का आंकड़ा बढ़ेगा.
आपको बता दें कि मार्बल लदान कार्य बंद होने से मार्बल व्यापारी और श्रमिक काफी परेशान हैं. इतना ही नहीं कार्य बंद होने के चलते कई श्रमिक राजसमंद से पलायन को मजबूर है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर राजसमंद की विधायक माहेश्वरी ने सीएम भजनलाल शर्मा को इस समस्या से अवगत करवाया था. सनाढय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पहले रॉयल्टी 320 रुपये प्रति टन थी,अब इसे 80 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये कर दी है. पहले से ही पेट्रोल, डीजल, बिजली, ई-रवन्ना, ऑनलाइन रिटर्न और जीएसटी से व्यवसायी परेशान हैं. अब रॉयल्टी बढ़ने से खनन व्यवसाय पर सीधा असर पड़ेगा.
ऐसे में राजसमंद के सभी मार्बल व्यवसायी आंदोलनरत है.जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले में करीब 938 मार्बल खदानें, 1200 कटर और 500 गैंगसा की यूनिटें है. जिसमें करीब 40 हजार से ज्यादा श्रमिक सीधे और 5 लाख से अधिक लोग अप्रत्यक्ष रूप से मार्बल व्यवसाय से जुड़े हैं. लदान कार्य बंद होने से खदानों, गैंगसा और कटर यूनिटों पर काम पूरी तरह से ठप पड़ा है. इससे अब लगभग 40 हजार श्रमिकों पर बेरोजगारी का संकट मंडरा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!