Rajsamand News: राजसमंद पुलिस की बड़ी सफलता! वृद्धा की हत्या के मामले में दो बालकों को डिटेन किया गया. एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष टीम ने किया वारदात का खुलासा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावर गांव में मिली वृद्धा के अधजले शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. राजसमंद एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक ने मीडिया को जानकारी दी कि इस हृदयविदारक वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि दो नाबालिग बालक हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गहन जांच और साक्ष्य के आधार पर इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली. बता दें कि कुछ दिन पहले देवगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावर गांव में एक वृद्धा का अधजला शव बरामद हुआ था, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की.
पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां हत्यारों की पहचान हुई है, वहीं दूसरी ओर समाज में अपराध के बदलते स्वरूप को लेकर चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि आरोपी नाबालिग हैं. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और बालकों को संबंधित विधिक प्रक्रिया के तहत डिटेन कर लिया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!