Video: राजसमंद में चोरी हो गया 3 दिन का बच्चा, परिजन कह रहे- हमारा वारिस वापस लाकर दो

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले में राजकीय गोवर्धन जिला अस्पताल से एक 3 दिन का मासूम बच्चा चोरी हो गया है. घटना नाथद्वारा के सरकारी अस्पताल की है, जहां अस्पताल में मौजूद एक महिला, जिसने नर्सिंग स्टाफ की ड्रेस पहन रखी थी, बच्चे को अपने साथ लेकर चली गई. 

Video: राजसमंद में चोरी हो गया 3 दिन का बच्चा, परिजन कह रहे- हमारा वारिस वापस लाकर दो
Image Credit: rajsamand video

Rajsamand News: ज़िले के नाथद्वारा से इस वक्त की बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. यहा के राजकीय गोवर्धन जिला अस्पताल से एक 3 दिन का मासूम बच्चा चोरी हो गया है. घटना नाथद्वारा के सरकारी अस्पताल की है, जहां अस्पताल में मौजूद एक महिला, जिसने नर्सिंग स्टाफ की ड्रेस पहन रखी थी, बच्चे को अपने साथ लेकर चली गई.

CCTV फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी हैं, जिनमें से एक महिला ने नर्स की ड्रेस पहन रखी है. पीड़ित परिवार सुखड़िया नगर, नाथद्वारा का रहने वाला बताया जा रहा है. पीड़ित का कहना है कि उन्हें आधार कार्ड और जांच के बहाने बाहर भेजा गया और इसी दौरान बच्चा गायब कर दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलते ही नाथद्वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल परिसर के CCTV कैमरे खंगाले. साथ ही राजसमंद पुलिस ने पूरे जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है, ताकि संदिग्धों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.


फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन सवाल ये उठता है कि अस्पताल में सुरक्षा के इतने दावों के बावजूद मासूम की चोरी कैसे हो गई? यह घटना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े करती है. बच्चा चोरी के बाद से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है और वह उसे बार-बार वापस लाने की बात कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More