Rajsamand: 4 लड़कों ने की खेल रहे बच्चों को किडनैप करने की कोशिश, एक हाथ छुड़ाकर भागा और...

Rajsamand News: राजस्थान के प्रज्ञा विहार के कैंपस में खेल रहे बच्चों का कुछ लड़कों द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया. वहीं लोगों का कहना है कि चार लड़कों द्वारा प्रज्ञा बिहार के परिसर में खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों का अपहरण करने का प्रयास किया, जिसमें से एक बच्चा हाथ छुड़ाकर भागा और परिजनों को सूचित किया. 

Rajsamand: 4 लड़कों ने की खेल रहे बच्चों को किडनैप करने की कोशिश, एक हाथ छुड़ाकर भागा और...
Image Credit: Rajsamand news

Rajsamand News: राजसमंद के कांकरोली थाना इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बता दे कि प्रज्ञा विहार के कैंपस में खेल रहे बच्चों का कुछ लड़कों द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया. वहीं लोगों का कहना है कि चार लड़कों द्वारा प्रज्ञा बिहार के परिसर में खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों का अपहरण करने का प्रयास किया, जिसमें से एक बच्चा हाथ छुड़ाकर भागा और परिजनों को सूचित किया.

सूचना मिलते ही परिजन और जैन समाज के लोग दौड़कर बाहर पहुंचे, ऐसे में दो लड़कों को मौके पर जैन समाज के लोगों ने पकड़ लिया और दो अन्य लड़के मौके से फरार हो गए. वहीं पकड़े गए दो लड़कों की भीड़ ने पिटाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पकड़े गए एक लड़के के मोबाइल में से छोटे-छोटे बच्चों की तस्वीर मिली है. इस मोबाइल को भी लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही राजसमंद भाजपा नेता प्रदीप खत्री भी मौके पर पहुंचे और इस दौरान राजसमंद के कांकरोली थाना इलाके में स्थित प्रज्ञा विहार के कैंपस में भारी भीड़ जमा हो गई. फिलहाल पुलिस दोनों लड़कों को पकड़कर थाने ले आई है, जहां पर इसे पूछताछ जारी है.

समाज के लोगों ने बताया कि इन लड़कों के मोबाइल में से छोटे-छोटे बच्चों और बच्चियों की तस्वीर मिली है जो कि इन लड़कों ने पकड़े जाने के दौरान बातों ही बातों में डिलीट कर दी और मोबाइल के रिसाइकिल बिन में से वह फोटो देखी गई. फिलहाल अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

पढ़ें राजसमंद की एक और खबर
Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले में बिनोल गांव के पास स्थित रघुनाथपुर के एक कुएं में पैंथर गिर गया. पैंथर के गिरने के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि यह पैंथर शिकार करने के चक्कर में कुएं में गिर गया.

जानकारी के अनुसार पैंथर शिकार करते हुए कुएं में जा गिरा. पैंथर के कुएं में गिरने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ में मौजूद एक शख्स ने पैंथर के कुएं में गिरने की सूचना राजसमंद वन विभाग को दी.

ऐसे में सूचना मिलते ही राजसमंद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग की टाम मौके पर पहुंचकर कुएं में जाल डालकर कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को कुएं से बाहर निकाला. वहीं टीम द्वारा पैंथर का स्वास्थ्य चेकअप कराने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.