&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: जिले की राजनीति में जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिल रही है. बता दें कि बीजेपी से वर्तमान विधायक और कांग्रेस से पूर्व विधायक के बीच जुबानी जंग की जिले में जबरदस्त चर्चा हो रही है. भीम विधानसभा सीट से बीजेपी से विधायक हरिसिंह रावत ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत पर जमकर निशाना साधा.
वर्तमान विधायक हरिसिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गीदड़ों शेर अभी जिंदा है. जिस गुफा से आए हो, उसी गुफा में दोबारा घुस जाओं गीदड़ों. ऐसे में पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने पटलटवार करते हुए कहा कि विधायक की भाषा जैसी होनी चाहिए, वैसी नहीं रही है. विधायक हरिसिंह रावत की भाषा अब धीरे-धीरे खराब होती जा रही है.
कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने जी मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए क्षेत्र में विधायक के दर्शन नहीं हो रहे थे ऐसे में मैंने विधायक लापता की बात कही. अब विधायक महोदय को ध्यान आया तो वह अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रख सके और कहने लगे शेर अभी जिंदा है. गुफा में चले जाओ गीदड़ों.
क्या बोले सुदर्शन सिंह रावत
इस पर सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि शेर चितों की गिनती तो वन विभाग कर लेगा? शेर कितने हैं और गिदड़ कितने हैं? विधायक महोदय आप तो इलाके में आओ, काम करो और थोड़ा पसीना बहाओ अपना. तो वहीं सुदर्शन सिंह ने मीडिया के माध्यम से मांग की है कि भीम में जो हाल ही में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर गिरा है, इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए. उन्होंने का कि भीम इलाके में डेढ़ साल में जिस जिस पुलिया का निर्माण हो रहा है, वह सभी प्रश्न चिंह के घेरे में है. मैं पहले ही कह चुका हूं कf कामलीघाट वाली पुलिया कभी भी बैठ सकती है. इतना ही नहीं भीम इलाके की कई स्कूलों की हालात दयनीय है. भीम इलाके में लोगों को डराया धमकाया जा रहा है यहां लिफाफे और समझौते की सरकार चल रही है.
नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया
बता दें कि राजसमंद जिले की देवगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 के उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. बीजेपी की ओर से तीन और कांग्रेस से एक नामांकन दाखिल किया. इस दौरान भीम देवगढ़ के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे. तो वहीं बीजेपी उम्मीदवारों ने बीजेपी पार्टी से चेयरमैन शोभलाल रैगर और नगर अध्यक्ष गोविंद कंसारा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ रैली और निकाली और रैली उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां नामांकन दाखिल किए गए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!