&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले में आमेट क्षेत्र के जिलोला गांव में एक हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला. जब ग्रामीणों ने एक पैंथर की दहाड़ सुनकर शोर मचाया. दरअसल, शिकार की तलाश में निकला एक पैंथर गलती से गांव के एक पुराने कुएं में जा गिरा.
पैंथर कुएं के भीतर बने गैप में जा बैठा, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका. उसकी दहाड़ सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत ही राजसमंद वन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और रेस्क्यू एक्सपर्ट्स घटनास्थल पर पहुंचे.
ऐसे में कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने जाल की मदद से और ट्रेंकुलाइज़र गन के सहारे पैंथर को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता बरती, ताकि न पैंथर को चोट पहुंचे और न ही किसी ग्रामीण को खतरा हो.
रेस्क्यू के बाद पैंथर की मेडिकल जांच की गई, जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कभी इस तरह की कोई घटना हो, तो शांति बनाए रखें और तुरंत सूचित करें.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
राजसमंद के उथनोल में ब्राह्मणों की भागल में एक विशाल कोबरा सांप एक घर के अंदर घुस गया और इस दौरान सांप ने घर में खड़ी एक बाइक को अपना ठिकाना बना लिया और उसी में छिप गया. सांप को देखकर घरवाले बुरी तरह से डर गए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
घबराए हुए घरवालों ने तुरंत वन्यजीव प्रेमी प्रेमचंद को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही प्रेमचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक और सुरक्षित तरीके से सांप को बाइक से बाहर निकाला.
वन्यजीव प्रेमी प्रेमचंद ने बताया कि सांप करीब 5 फीट लंबा था और पूरी तरह से स्वस्थ था. रेस्क्यू के बाद उन्होंने इस खतरनाक कोबरा को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंRajsamand Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!