&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: ज़िले के चारभुजा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि गोमती-धानीन रोड पर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें से चार से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को तत्काल नजदीकी आरके हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक ने एक जानवर को बचाने की कोशिश की. इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया. फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
पढ़ें राजसमंद की एक और खबर
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मार्बल व्यापारी, खनन कार्य ठप
Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि मार्बल रॉयल्टी में की गई बढ़ोतरी के विरोध में राजसमंद के मार्बल व्यापारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. राजसमंद कलेक्ट्रेट के बाहर तंबू गाड़कर व्यापारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
मार्बल ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुआ. ये आंदोलन अब जिले भर में तेजी से उबाल पर है. आपको बता दें कि पिछले 25 दिनों से व्यापारी संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है. रॉयल्टी की बढ़ोतरी के चलते मार्बल खदानों से लदान कार्य पूरी तरह से बंद है.
इससे हजारों मजदूरों का रोजगार छिन गया है और बड़ी संख्या में श्रमिक राजसमंद जिले से पलायन कर चुके हैं. व्यापार ठप होने से छोटे-बड़े सभी मार्बल व्यवसायियों को भारी नुकसान हो रहा है. व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, भूख हड़ताल जारी रहेगी. इस गंभीर मुद्दे पर अब राजनीतिक हलकों में भी हलचल शुरू हो गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!