NCERT की 8वीं की सामजिक विज्ञान की किताब के मैप ने खड़ा किया विवाद

Rajsamand news: राजसमंद जिले में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की 8वीं की सामजिक विज्ञान की किताब को लेकर अब राजस्थान के चार बड़े पूर्व राजघरानों और भाजपा सांसद ने मोर्चा खोल दिया है.

NCERT की 8वीं की सामजिक विज्ञान की किताब के मैप ने खड़ा किया विवाद
Image Credit: Rajsamand news

Rajsamand news: राजस्थान के राजसमंद जिले में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की 8वीं की सामजिक विज्ञान की किताब को लेकर अब राजस्थान के चार बड़े पूर्व राजघरानों और भाजपा सांसद ने मोर्चा खोल दिया है.

आपको बता दें कि किताब में एक मैप प्रकाशित हुआ है. इसमें जैसलमेर, मेवाड़ और बूंदी समेत राजस्थान के कई हिस्सों को मराठा साम्राज्य का हिस्सा बताया गया है. बता दें कि जैसलमेर, मेवाड़ और बूंदी को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाने को लेकर राजस्थान में विवाद गहराता जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

इस पर मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य और नाथद्वारा से भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनकी पत्नी व राजसमंद से भाजपा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, जैसलमेर के पूर्व राजघराने के प्रमुख चैतन्यराज सिंह भाटी, बूंदी के पूर्व राजघराने के सदस्य ब्रिगेडियर भूपेश सिंह हाड़ा ने एनसीईआरटी के शिक्षाविदों पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह पूर्वजों के बलिदान को धूमिल करने का प्रयास है.

इतिहास को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करना चाहिए न कि क्षेत्रीय या राजनीतिक एजेंडों के आधार पर. भाजपा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक विश्वराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहले ब्रिटिश शासन के अंतर्गत गलत तरीके से पेश किया गया.

अब मराठों के अधीन बताया जा रहा है. NCERT के शिक्षा विशेषज्ञों को कौन शिक्षित करेगा. क्या वे भारत के ऐतिहासिक तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. इस पर गंभीर संदेह है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More