Rajsamand News: बॉलीवुड में चमकेगा मेवाड़ का छोरा देव मेनारिया, फिल्म बीहू अटैक में निभा रहे लीड रोल

Rajsamand News: एक्टर देव मेनारिया मेवाड़ के एक छोटे से गांव मेनारिया से निकलकर मायानगरी मुंबई तक पहुंचे हैं. अब देश की सेना और राष्ट्रभक्ति को समर्पित फिल्म बीहू अटैक में लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म दशहरे के पावन अवसर पर पूरे भारत के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी. 

Rajsamand News: बॉलीवुड में चमकेगा मेवाड़ का छोरा देव मेनारिया, फिल्म बीहू अटैक में निभा रहे लीड रोल
Image Credit: rajsamand news

Rajsamand News: बॉलीवुड की आगामी देशभक्ति फिल्म बीहू अटैक के मुख्य अभिनेता देव मेनारिया का राजसमंद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. बता दें कि युवा ब्रह्म शक्ति संगठन और स्थानीय जनता ने इलाई और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया.

जानकारी के अनुसार देव मेनारिया, जो मेवाड़ के एक छोटे से गांव मेनारिया से निकलकर मायानगरी मुंबई तक पहुंचे हैं. अब देश की सेना और राष्ट्रभक्ति को समर्पित फिल्म बीहू अटैक में लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म दशहरे के पावन अवसर पर पूरे भारत के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म में अरबाज़ ख़ान, राहुल देव, डेज़ी शाह, युक्ति कपूर, हितेन तेजवानी और मीर सरवार जैसे नामचीन कलाकार भी नज़र आएंगे. देव मेनारिया ने Z मीडिया से खास बातचीत में बताया कि फिल्म में असम के प्रसिद्ध बीहू उत्सव के दौरान पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी अजहर मसूद के हमले को दिखाया गया है और किस तरह भारतीय सेना उसका बहादुरी से जवाब देती है यह फिल्म उसी पर आधारित है.

जवानों की बहादुरी और बलिदान को समर्पित है फिल्म

देव ने जी मीडिया से कहा, यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन मूवी नहीं, बल्कि भारत के जवानों की बहादुरी और बलिदान को समर्पित है. हमें गर्व है कि हम उनके शौर्य को पर्दे पर ला रहे हैं.फिल्म बीहू अटैक से देव मेनारिया की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री हो रही है और उनके प्रशंसकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं. राजसमंद में हुए इस दौरे ने यह साबित कर दिया कि स्थानीय लोग अपने गांव के बेटे को स्क्रीन पर देखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.