Rajsamand News : डीटीओ ऑफिस में आई नई बोलेरो, ड्राइवर की मुस्कुराहट देखने लायक

Rajsamand News : राजसमंद में डीटीओ की सरकारी गाड़ी को धक्का लगा रहे लोगों की तस्वीर सामने आने के बाद नई चमचमाती बोलेरो विभाग को मिल चुकी है. यानि की अब जंग लगी गाड़ी को चलाने के लिए किसी मदद की जरूरत नहीं होगी.
 

Rajsamand News : डीटीओ ऑफिस में आई नई बोलेरो, ड्राइवर की मुस्कुराहट देखने लायक
Image Credit: Rajsamand New

Rajsamand News : राजस्थान के राजसमंद जिले में एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का असर देखने को मिला है. बता दें कि राजसमंद परिवहन विभाग की बोलेरो गाड़ी कलेक्ट्रेट परिसर में खराब यानि की बंद हो गई थी. ऐसे में लोगों द्वारा इस सरकारी गाड़ी को धक्का मारा जा रहा था। इस दौरान जी मीडिया के कैमरे में इस पूरे दृश्य को कैद कर ​लिया गया.

जब जी मीडिया पर प्रमुखता से चल यार धक्का मार,बंद है मोटर कार वाली खबर प्रसारित की तो तब जिस असर यह हुआ कि जयपुर परिवहन विभाग से राजसमंद परिवहन विभाग को एक नई बोलेरो गाड़ी​ भिजवाई गई. वीडियो में साफ देख रहा था , कि राजसमंद डीटीओ की पुरानी बोलेरो को धक्का मार कर साइड में किया जा रहा है, तो वहीं नई बोलेरो कार को चालक कितनी सावधानी से चला रहा है और चालक के चेहरे पर भी मुस्कान है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुरानी और जंग लगी हुई बोलेरो के बारे में जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि राजसमंद डीटीओ द्वारा आला अधिकारियों को इस जंग लगी हुई गाड़ी के बारे में अवगत करवाया जा चुका था ,लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा था. ऐसे में कैमरे में कैद हुई ये तस्वीर विभाग के लिए खुशखबरी लेकर आई और विभाग को मिल गई नई बोलेरो कार.


नई बोलेरो आने के बाद राजसमंद डीटीओ की पुरानी बोलेरो को हटाते कर्मचारी

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More