&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले में बिनोल गांव के पास स्थित रघुनाथपुर के एक कुएं में पैंथर गिर गया. पैंथर के गिरने के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि यह पैंथर शिकार करने के चक्कर में कुएं में गिर गया.
जानकारी के अनुसार पैंथर शिकार करते हुए कुएं में जा गिरा. पैंथर के कुएं में गिरने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ में मौजूद एक शख्स ने पैंथर के कुएं में गिरने की सूचना राजसमंद वन विभाग को दी.
ऐसे में सूचना मिलते ही राजसमंद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग की टाम मौके पर पहुंचकर कुएं में जाल डालकर कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को कुएं से बाहर निकाला. वहीं टीम द्वारा पैंथर का स्वास्थ्य चेकअप कराने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
राजसमंद में DCS खरीफ गिरदावरी में संशोधन के लिए पटवार संघ जिला शाखा राजसमंद के अध्यक्ष रोहित पालीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर हसीजा के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर को ज्ञापन ज्ञापन सौंपा.
जिला अध्यक्ष रोहित पालीवाल ने बताया कि पूर्व में DCS गिरदावरी के दौरान भी app में कई तरह की खामियां थी, जिससे फील्ड में काम करने वाले पटवारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था. इस बार खरीफ में बारिश के मौसम में खेतों में पानी भी भरा हुआ है और जहरीले सांप एवं अन्य जीवों से भी खतरा है.
पूर्व में जिन सर्वेयर को गिरदावरी के लिए नियुक्त किया गया था, जिनको अभी तक पेमेंट का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे खरीफ गिरदावरी में सर्वेयर भी काम करने के लिए तैयार नहीं है.